गर्मी के मौसम में हम अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। खूब पानी पीते हैं। मौसमी फल खाते हैं। जैसे खरबूजा, तरबूज, आम, ककड़ी आदि। लेकिन कई बार इन फलों का स्वाद फीका होने के कारण हमारा मूड ही खराब हो जाता है।
लेकिन अगर आपको पता चल जाये कि कैसे फल लाने चाहिए जो एक दम मीठे हों तो आपको कितनी खुशी होगी 😀 ।
इसीलिए आज हम आपको खरबूजे खरीदने के टिप्स दे रहै हैं। जिसकी मदद से आप मीठे खरबूजे खरीद सकते हैं। और मन भरकर उनका मज़ा ले सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं क्या है ये टिप्स-
- इस बार अगर आप बाजार में खरबूजा खरीदने जाएं तो सबसे पहले खरबूजे के ऊपरी भाग को दबाकर जरूर देखें। अगर ऊपरी भाग दब रहा है तो खरबूजा अंदर से पका हुआ और मीठा होगा।
- लेकिन अगर खरबूजे के ऊपरी हिस्से में छेद ज्यादा हैं और इसे दबाने से गला हुआ लग रहा है तो उस स्थिति में इसे बिल्कुल न खरीदें। क्योंकि यह अधिक पका होगा और गला हुआ निकलेगा।
- एक बात और ध्यान रखें कि अगर खरबूजे का ऊपरी भाग पीला है और उस पर हरी धारियां भी हैं तो खरबूजा मीठा होगा।
- लेकिन अगर ऊपर से हरे रंग का खरबूजा है तो यह स्वाद में फीका होगा।
- और अगरखरबूजा नीचे से गहरे रंग का है तो यह प्राकृतिक रुप से पका हुआ और मीठा होगा।
- एक बात और ध्यान दें कि अगर खरबूजे से तेज खुशबू आ रही है तो खरबूजा अंदर से मीठा होगा ।
- ज्यादा वजन वाले खरबूजे कभी ना लें क्योंकि यह अंदर से अच्छे नहीं बल्कि ज्यादा बीज वाले और कम पके हुए होते हैं।
- कभी भी अधिक गला हुआ खरबूजा न खरीदें। ये अंदर से सड़ा हो सकता है। इसीलिए हमेशा खरबूजा दबाकर की लें।
उपयोगी लिंक
सरकारी योजनायें | होम जॉब्स | पैसे कमाने वाले एप |
मोटिवेशनल | फुल फॉर्म | बैंक लोन |
ऑनलाइन जॉब्स | स्वास्थ्य टिप्स | बिजनेस आईडिया |