महिलायें व्हाट्सअप पर करें पुलिस से शिकायत – Mahilaye Whatsapp Par Karen Police Se Shikayat [9411112780]

व्हाट्सअप पर पुलिस नोट कर लें नंबर :  

महिलाओं, युवतियों और छात्रों को अब पुलिस थाने जाने की जरुरत नहीं होगी | अब वह अपने मोबाइल से ही व्हाट्सअप द्वारा पुलिस में शिकायत कर सकेगी [Mahilaye Whatsapp Par Karen Police Se Shikayat ] | इसके लिए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है। जिसका नंबर है : 9411112780 |

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उठाया गया कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है | पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड अशोक कुमार के निर्देशन यह सेवा शुरू की गयी है।

अशोक कुमार ने बताया कि महिलायें इस नम्बर पर किसी भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा सकती हैं | महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश को पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी भेज देंगे | जिस पर जनपद से संबंधित थाने की ओर से जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

व्हट्सएप पर शिकायत करने से ये होंगे फायदे – Mahilaye Whatsapp Par Karen Police Se Shikayat

 बहुत सी महिलायें जो पुलिस थाने जाने में हिचकिचाती है, उनके लिए यह नंबर वरदान साबित हो सकता है | इसके बहुत से अन्य लाभ भी हैं जैसे :

  1. महिलाएं, युवतियाँ और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को बहुत ही आसानी से भेज सकेंगी।
  2. विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो भेजने से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी।
  3. उसकी लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी और समय पर पुलिस घटना स्थल तक भी पहुँच जायगी |
  4. इन्टरनेट पर सोशल मिडिया पर भी कई बार महिलाओं को आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और सन्देश भेजे जाते हैं उनकी शिकायत भी अब पुलिस तक तुरंत भेजी जा सकेगी | और समय रहते अप्पति जनक सामग्री को रोका जा सकेगा |

इन लोकप्रिय ख़बरों को भी पढ़ें :

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *