नए वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं | अब पर्यावरण बचाना जरुरी | Happy New Year 2022

न्यूज़ वन नेशन की तरफ से आप सभी को नए वर्ष 2022 की बहुत बहुत शुभकामनाएं – Happy New Year 2022 | पिछला वर्ष 2021 हमारे देश के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण रहा | हमने करोना भी देखा और उससे जंग भी जीती | लेकिन नया वर्ष 2022 में भी करोना अपने पैर पसार रहा है | हमें इससे भी जीतना है | इसके साथ ही देश में विकास विकास की बात होनी चाहिए | पर्यावरण बचाने की बात होनी चाहिए | अगर हम विकास करना चाहते हैं तो हमें शिक्षा की बात करनी होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की बात करनी होगी, कानून और हमारे सिस्टम पर बात करनी होगी | अर्थ व्यवस्था जोकि इस समय डगमगाई हुई है उसकी बात करनी होगी | महंगाई कम करने की बात करनी होगी | अब राजनैतिक पार्टियाँ देश के जनता को राम मंदिर या कश्मीर के मुद्दे बेवकूफ बनाकर राजनैतिक रोटियां नहीं सेंक पाएंगी | और हमारा देश तेजी से विकास के रथ पर दौड़ेगा | जब जनता के वास्तविक मुद्दों पर राजनीति होगी तो देश का भला होगा, गरीब आदमी का भला होगा | अभी कुछ और मुद्दे हैं जो देश के विकास में बाधा बने हुए हैं | जिसमे सबसे बड़ा मुद्दा देश की बढती जनसँख्या है | हमारे देश,में साधन सीमित है, जल सीमित है, अन्न सीमित है और अगर हम जनसंख्या पर कोई सिस्टम नहीं बनायेंगे तब तक महंगाई और बढती जायगी | पीने तक के पानी के लिए आपको बहुत सारे पैसे देने पड़ेंगे | गरीब और गरीब…